मुख्यमंत्री ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर घंटाघर में उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं एकता पदयात्रा का शुभारंभ कर उसमें प्रतिभाग भी किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। […]

Continue Reading

राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दीप जलाकर एवं शंखनाद के साथ शुभारंम्भ किया

हरिद्वार। उत्तराखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग की ओर से रोड़ीबेलवाला पार्किंग स्थल में आयोजित तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दीप जलाकर एवं शंखनाद ध्वनि के साथ किया गया।

Continue Reading

आईसीएआर द्वारा देहरादून के किसानों को नई गेहूँ की किस्में उपलब्ध कराई गईं

देहरादून : आईसीएआर–भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून द्वारा दो नव विकसित गेहूँ की किस्मों – डीबीडब्ल्यू 371 और डीबीडब्ल्यू 372 के ट्रुथफुल लेबल बीज देहरादून जनपद के रायपुर ब्लॉक के किसानों को 30 अक्टूबर 2025 को वितरित किए गए।ये किस्में आईसीएआर–भारतीय गेहूँ एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल, हरियाणा द्वारा विकसित की गई हैं […]

Continue Reading

उत्तराखण्ड पुलिस दल पहुंचा गुजरात, राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित एकता परेड में पुलिस व्यवस्था व प्रबंधन की बारीकियों का करेगा अध्ययन

डीजी/आईजी सम्मेलन के अनुपालन में बड़े आयोजनों के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं के प्रभावी प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से, श्री दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशन में उत्तराखण्ड पुलिस के 05 पुलिस अधिकारियों की एक टीम को नर्मदा (गुजरात) भेजा गया है। इस टीम में पुलिस उपाधीक्षक श्री अभिनय चौधरी, पुलिस […]

Continue Reading

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सीबीसी नैनीताल ने की कार्यक्रम की शुरुआत

हल्द्वानी : केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल हल्द्वानी में 2 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। पूर्व प्रचार गतिविधियों के तहत नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट ने चेतना रथों को हरी झंडी दिखाई. चेतना रथ के माध्यम से एकता रैली, सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे […]

Continue Reading

औद्योगिक सुरक्षा हेलमेट हेतु भारतीय मानक विषय पर कार्यक्रम आयोजित

देहरादून :  भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा बुधवार को होटल रेजेंटा, देहरादून में “मानक मंथन” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक सुरक्षा हेलमेट हेतु भारतीय मानक आई.एस. 2925 के संशोधन एवं सुधार पर उद्योग, उपभोक्ता और नियामक संस्थाओं के साथ विचार-विमर्श करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Continue Reading

पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज, स्टेडियम और बस स्टेशन सहित अनेक विकास कार्य गतिमान -सीएम

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025” के उपलक्ष्य में पिथौरागढ़ में आयोजित सहकारिता मेले का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने जनपद की 85.14 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें 23.16 करोड़ रुपये की लागत के शिलान्यास एवं 61.98 करोड़ रुपये के लोकार्पण कार्य शामिल हैं। […]

Continue Reading

सरदार पटेल की जयंती पर‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित मुख्य समारोह में दिखेगी उत्तराखंड की बहुआयामी झलक

देहरादून। लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आगामी 31 अक्टूबर को होने वाली परेड में उत्तराखंड राज्य की झांकी ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व‘ प्रदर्शित की जाएगी। इस झांकी के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड के अध्यात्मिक और प्राकृतिक वैभव के साथ […]

Continue Reading

सीमांत गांव मिलम में मुख्यमंत्री ने की आई.टी.बी.पी जवानों और स्थानीय नागरिकों से भेंट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव मिलम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों से मुलाकात कर उनके राष्ट्रसेवा के जज्बे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा […]

Continue Reading

घंटाघर से शहीद स्थल तक आयोजित होगी एकता पदयात्रा, 07 हजार से अधिक लोग करेंगे प्रतिभाग

देहरादून। स्वतंत्र भारत के शिल्पकार एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती जनपद में पूरे उत्साह और गौरव के साथ मानायी जाएगी। इस खास मौके पर देहरादून जिला मुख्यालय में 31 अक्टूबर, 2025 को सुबह 7ः30 बजे घंटाघर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थल […]

Continue Reading