राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने आज प्रातः बाबा केदारनाथ के दर्शन किये।

राज्यपाल आज प्रातः केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने बाबा केदार के दर्शन हेतु आये श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उनको भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। राज्यपाल के भ्रमण के दौरान केदारनाथ धाम में […]

Continue Reading

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में उत्तराखंड राज्य को छह श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में रविवार को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में उत्तराखंड राज्य को छह श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उपस्थित थे। यह पुरस्कार आजादी की अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री श्री धामी एवं सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया

देहरादून l मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज न्यू कैंट रोड में सेवा पखवाडा के तहत सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित “वेटरन सोल्जर्स सम्मान समारोह” में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी एवं सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा […]

Continue Reading

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मोत्सव पर सह स्वच्छता अभियान समारोह के साथ माटी संस्था, ने किया वन्यजीव सप्ताह का आगाज

देहरादून l प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह 2 अक्टूबर यानी गाँधी व शास्त्री जयंती से वन्य जीव सप्ताह की शुरुवात किया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य हमारे आस-पास पाये जाने वाले जंगली जीव-जंतुओं और वनस्पतियों को संरक्षण व सुरक्षा प्रदान करना है। आज के समय बढ़ते शहरीकरण के कारण जंगलों की कटायी हो रही […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

देहरादून l मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि गांधी जी ने भारत […]

Continue Reading

गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए

देहरादून, गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा एवं उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए तथा कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों/कार्मिकों सहित कलेक्ट्रेट परिसर अवस्थित समस्त कार्यालय के कार्मिकों, सूचना विभाग सहित उपस्थित अन्य विभाग के […]

Continue Reading

डाॅ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति(दिशा) की समीक्षा बैठक की

देहरादून, मा0 सांसद हरिद्वार संसदीय क्षेत्र/मा0 पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार डाॅ0 रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति(दिशा) की बैठक मंथन सभागार राजपुर रोड़ में आयोजित की गई। बैठक में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति एवं पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म अभिनेता श्री नाना पाटेकर ने शिष्टाचार भेंट की

देहरादून l मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज कैम्प कार्यालय में फिल्म अभिनेता श्री नाना पाटेकर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री नाना पाटेकर को पहाड़ी टोपी पहनाई। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करते हुए फिल्म नीति को और अधिक आकर्षक बनाया जा […]

Continue Reading

देवप्रयाग ग्राम पंचायत टुंगरियाल काण्डा में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया

टिहरी गढ़वाल/आज विकास खण्ड देवप्रयाग के स्थान रा.ई.का. सजवाण काण्डा, ग्राम पंचायत टुंगरियाल काण्डा में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया।जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 35 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारी को प्रेषित कर प्राथमिकता के […]

Continue Reading

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने जनपद के दूरस्थ क्षेत्र बणसू में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया

रुद्रप्रयाग/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को विकास खंड ऊखीमठ के अंतर्गत बणसू जाखधार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संचालित कक्षाओं व विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।शनिवार को जनपद के दूरस्थ क्षेत्र बणसू में स्थित जवाहर नवोदय […]

Continue Reading