श्री केदारनाथ धाम के कपाट 27 अक्टूबर को प्रात: साढे आठ बजे शीतकाल हेतु बंद हो जाएँगे

श्री केदारनाथ धाम के कपाट 27 अक्टूबर बृहस्पतिवार प्रात: साढे आठ बजे शीतकाल हेतु बंद हो जाएँगे। कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत आज केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली को विधि-विधान से मंदिर परिसर में लाया गया। मंदिर की परिक्रमा के बाद डोली को मंदिर के अंदर प्रतिष्ठित कर दिया गया। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर […]

Continue Reading

श्री गंगोत्री धाम के कपाट आज विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए

आज अन्नकूट के पावन पर्व पर अपराह्न 12:01 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से श्री गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। मां गंगा की उत्सव डोली समारोहपूर्वक जयकारों के साथ मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। मां गंगा […]

Continue Reading

राज्यपाल ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर राजभवन में गौमाता की पूजा की

देहरादून l राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर राजभवन में गौमाता की पूजा कर उत्तराखंडवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की।उन्होंने कहा है की हमारी संस्कृति में गाय का एक श्रेष्ठ स्थान है। उन्होंने कहा की भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि […]

Continue Reading

पीएम नरेन्द्र मोदी 28 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से, राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े दस बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से, राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर को संबोधित करेंगे। यह चिंतन शिविर 27 और 28 अक्टूबर को, हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित किया जा रहा है। गृह मंत्रियों का यह चिंतन शिविर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री […]

Continue Reading