प्रधानमंत्री ने पारंपरिक क्रीड़ा महोत्सव आयोजित करने के लिए ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय की पहल की सराहना की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की समृद्ध खेल परंपराओं और विविधता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पारंपरिक क्रीड़ा महोत्सव आयोजित करने के लिए ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय की पहल की प्रशंसा की है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार के ट्वीट पर प्रतिक्रिय देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: “भारत की समृद्ध खेल परंपराओं और विविधता के […]

Continue Reading

पीडीएनए की 15 सदस्यीय टीम शनिवार को जोशीमठ पहुंची

जोशीमठ भूधसाव प्रभावित क्षेत्र में आपदा के बाद जरूरतों के आंकलन को लेकर एनडीएमए की पोस्ट-डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए) की 15 सदस्यीय टीम शनिवार को जोशीमठ पहुंची। पीडीएनए की टीम द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर 22 से 26 अप्रैल तक जोशीमठ में मौजूदा स्थिति का सर्वेक्षण करने के बाद जोशीमठ क्षेत्र में आवास एवं […]

Continue Reading

पर्यटन, सिंचाई एवं पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने हरिद्वार के नारसन ब्लॉक में कुल एक करोड़ 82 लाख 78 हजार रूपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई एवं पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने हरिद्वार के नारसन ब्लॉक में कुल एक करोड़ 82 लाख 78 हजार रूपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात उन्होंने ‘सरकार जनता के द्वार‘, ‘हमारा संकल्प-अनुशासित प्रदेश‘ व ‘भयमुक्त समाज‘ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जन सुनवाई में […]

Continue Reading

भारतीय वायु सेना की 44 स्क्वाड्रन “रणनीतिक एयरलिफ्ट” के अग्रदूतों ने हीरक जयंती मनाई

भारतीय वायु सेना की 44 स्क्वाड्रन इस वर्ष चंडीगढ़ में अपनी हीरक जयंती मना रही है।  इस स्क्वाड्रन का समृद्ध और गौरवशाली इतिहास आधुनिक भारत के सैन्य इतिहास और सैन्य कूटनीति का बहुरूपदर्शक है। इसका इतिहास धैर्य, साहस, समर्पण और व्यावसायिकता की गाथाओं से समृद्ध है। इस स्क्वाड्रन की स्थापना 06 अप्रैल, 1961 को की गई थी और यह एएन-12 वायुयान से लैस […]

Continue Reading

चारधाम यात्रा शुरू, पुलिस का मानवीय पहलू पहले ही दिन से आया नजर

हैदराबाद निवासी श्रीमती विजया जी का यमुनोत्री यात्रा के दौरान जानकीचट्टी में 55000 रु0 की कीमत का सैमसंग मोबाइल फ़ोन कहीं खो गया था, जिसकी सूचना उनके द्वारा वहाँ ड्यूटी पर नियुक्त कानि0 अनिल तोमर को दी गयी, कानि0 द्वारा मोबाइल फ़ोन को तलाश कर उन्हें चौकी जानकीचट्टी में बुलाकर फ़ोन को उनके सुपुर्द किया […]

Continue Reading

राज्यपाल ने आज राजभवन से गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज, हरिद्वार की स्थापना के शताब्दी समारोह को बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअली सम्बोधित किया

देहरादून l राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने आज राजभवन से गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज, हरिद्वार की स्थापना के शताब्दी समारोह को बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअली सम्बोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं महान शिक्षाविद् स्वामी श्रद्धानंद जी द्वारा स्थापित गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर इस संस्थान से जुड़े […]

Continue Reading

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ खोले गये विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा हुई प्रारम्भ

उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध चार धामों में से उत्तरकाशी स्थित दो धाम श्री गंगोत्री व यमुनोत्री जी के कपाट आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुभमुहूर्त पर खोल दिए गए हैं। मां गंगा की उत्सव डोली झलसा के साथ कल शुक्रवार को अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखिमठ) से भारी सुरक्षा बल के बीच ढोल-नगाड़ों व […]

Continue Reading

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की सामान्य निकाय की बैठक आयोजित हुई

देहरादून l मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की सामान्य निकाय की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड भूस्खलन की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील होने के कारण इस भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की महत्ता बहुत अधिक […]

Continue Reading

सीएम धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनी

देहरादून l मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन-समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आज जो भी जन शिकायतें एवं समस्याओं के लिए पत्र प्राप्त […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 24 और 25 अप्रैल, 2023 को मध्य प्रदेश, केरल, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव का दौरा करेंगे

मध्य प्रदेश के रीवा में प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को पूर्वाह्न लगभग साढे 11.30 बजे राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे लगभग 17,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 25 अप्रैल को सुबह लगभग 10.30 […]

Continue Reading