पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्ल्घंन करने वाले 66 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए 01 वाहन किया सीज

Uttarakhand News

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचूला, श्री विनोद कुमार थापा तथा पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स, श्री सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम व सुगम यातायात व्यवस्था के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों/ शराब पीकर वाहन चलाने/ ओवर स्पीड/ बिना हेलमेट/ तीन सवारी/ मोबाइल प्रयोग कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दौरान दिनाँक- 02.07.2022 को जनपद पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल- 66 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई। बिना DL के वाहन चलाने पर 01 वाहन सीज किया गया।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाया गया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *