इंटरनेशनल पुलिस एक्सपो 2022: मेक इन इंडिया को मिल रही मजबूती

National News

देश के सशस्त्र सुरक्षाबलों के लिए आवश्यक उपकरणों हेतु पहले हमें अन्य देशों से आयात पर निर्भर रहना पड़ता था लेकिन पिछले 7-8 सालों में इस स्थिति में काफी बदलाव देखने को मिला है। खासतौर से केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी आत्मनिर्भर भारत योजना की शुरुआत के बाद। दरअसल, इस योजना के तहत ही न केवल रक्षा क्षेत्र बल्कि अन्य कई क्षेत्रों में देश को आत्मनिर्भर बनने में मजबूती मिली है। यहां बात हो रही है रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तो बता दें देश में स्वदेशी रूप से तैयार उपकरणों के प्रदर्शन के लिए इस दिशा में नई दिल्ली के प्रगति मैदान में दो दिवसीय इंटरनेशनल पुलिस एक्सपो 2022 की शुरुआत हुई। यह एक्सपो 6-7 जुलाई 2022 को को निर्धारित किया गया। एशिया के सबसे बड़े इस पुलिस एक्सपो के जरिए प्रभावी पुलिसिंग का समर्थन करने और एक मजबूत आंतरिक सुरक्षा बुनियादी ढांचे के निर्माण का प्रयास किया गया है। पुलिस एक्सपो में अपने उपकरणों के प्रदर्शन के लिए आए विभिन्न कंपनियों और स्टार्टअप्स ने प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज (PBNS) से बात कर अपने उपकरणों की जानकारी दीं। आइए विस्तार से जानते हैं उनके बारे में…

”U SAFE” बचाएगा पानी में डूबते लोगों की जान

कुछ साल पहले तक एक ऐसे टेक्नोलॉजिकल प्रोडक्ट के बारे में सोचना भी मुश्किल होता था कि पानी में डूब रहे व्यक्तियों को रिमोट कंट्रोल की सहायता से बचाया भी जा सकता है। अब यह संभव है डिफेंस एक्सपो चेन्नई 2018 में लॉन्च U SAFE लाइफ बॉय के जरिए। जी हां, U SAFE लाइफ बॉय को रिमोट कंट्रोल की सहायता से किसी भी डूबते व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। ”U SAFE” से संबंधित अधिकारी ने PBNS को बताया की उनका यह प्रोडक्ट केंद्र स्तर पर आपदा नियंत्रण के लिए बनी फोर्स NDRF और SDRF प्रयोग में ले रही हैं। 15 किलोमीटर की स्पीड से चलने वाला यह लाइफ बॉय 200 किलोग्राम तक का भार उठा सकती है। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया पहल पर जोर देते हुए बताया कि इस तरह के एक्सपो से उन्हें ज्यादा लोगों तक पहुंचने में मदद मिलती है और जरूरतमंद संस्थाओं से सीधे बात हो जाती है।

INDO WINGS: मैपिंग और सर्विलेंस का तोड़

मैपिंग और सर्विलांस के लिए भी अब भारत को अन्य देशों पर निर्भर नहीं रहना है क्योंकि मेक इन इंडिया पहल के तहत 2019 में शुरू हुआ स्टार्टअप INDO WINGS देशी को स्वदेशी रूप से निर्मित मैपिंग और सर्विलांस के लिए तकनीक उपलब्ध करा रहे हैं। यह स्टार्टअप विशेष रूप से सर्विलांस और खेती के साथ-साथ डिफेन्स संबंधित उपयोग के लिए ड्रोन बनाती है। INDO WINGS ने PBNS से बात करते हुए बताया कि इनके प्रोडक्टस डिफेन्स और खेती जैसे क्षेत्र में सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। डिफेन्स के लिए सर्विलांस और एंटी ड्रोन सिस्टम के साथ-साथ स्मॉल एमयूनिशन ड्रॉपिंग फैसिलिटी पर भी यह स्टार्टअप तेजी से काम कर रहा है। स्टार्टअप्स को लेकर सरकार के फोकस पर PBNS को जवाब देते हुए INDO WINGS ने बताया कि केंद्र सरकार की पहल मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया के तरफ से उन्हें सब्सिडी प्राप्त हुई है और इस तरह एक्सपो के माध्यम से उन्हें उनकी तकनीकों के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने में आसानी होती है

STELLAR: डेटा रिकवरी अब बेहद आसान

डेटा आज के समय में एक महत्वपूर्ण विषय है। डेटा का उपयोग हर क्षेत्र में है खासकर वैसे जो सॉफ्टवेयर आधारित तकनीक पर संचालित होते हैं। ऐसे में किसी कारण बस जरूरी डेटा डिलीट हो जाना एक बड़ी समस्या हो जाती है। इसी समस्या का समाधान लेकर आई है STELLAR जो डेटा रिकवरी के लिए उन्नत तकनीक उपलब्ध करने और खोए हुए डेटा को पूरी तरह रिकवर करने का काम करेगी। यह कंपनी इंटरनेशनल पुलिस एक्सपो 2022 में पहुंची थी। कंपनी की तरफ से उपस्थित अधिकारी ने PBNS को बताया कि कंपनी भारत सरकार से कई उपक्रमों सहित भारतीय सेना के साथ भी काम कर रही है। भारत सरकार के उपक्रमों में ONGC, NTPC, BHEL, HAL, RBI और DRDO मुख्य रूप से शामिल हैं। एक्सपो के बारे में STELLAR ने बताया कि इस तरह के आयोजन से उनकी पहुंच अधिक से अधिक लोगों तक जा पाती है, जिससे उनके विस्तार में काफी मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *