मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘बीज बम अभियान सप्ताह’ का शुभारंभ किया

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में, ‘बीज बम अभियान सप्ताह’ का शुभारंभ किया। हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान द्वारा यह बीज बम अभियान सप्ताह 15 जुलाई तक चलाया जा रहा है। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने ,पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पुस्तक ‘हिमालयी जन सरोकार’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, बीज बम अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मानव और वन्यजीव संघर्ष को कम करने की दिशा में सराहनीय कदम है। समय के साथ जैव विविधता प्रभावित हो रही है। जंगली जानवरों को जंगलों में खाद्य की उपलब्धता हो, इस दिशा में बीज बम अभियान एक अच्छा प्रयोग है। यह वैज्ञानिक तरीके से चलाया जा रहा अभियान है, जिसमें खर्चा भी बहुत कम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी अभियान, जन भागीदारी से ही बड़ा अभियान बनता है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान तभी सफल होते हैं, जब उनमें अधिक से अधिक जन सहभागिता हो। मुख्यमंत्री ने बीज बम अभियान को व्यापक स्तर तक ले जाने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *