राज्यपाल से आज राजभवन में CMI, मार्टी आख़्तिसारी पीस फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की

Uttarakhand News

देहरादून l राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि) से आज राजभवन में CMI, मार्टी आख़्तिसारी पीस फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने संगठन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह संगठन गैर सरकारी संगठन है जो संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से संघर्ष रोकने और हल करने के लिए काम करता है। संगठन के संस्थापक नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति मार्टी आख़्तिसारी है। संगठन की उपस्थिति 20 से अधिक देशों में है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि संगठन का विजन और मिशन सराहनीय है। उन्होनें कहा कि विश्व में शांति व सदभाव से ही स्थापित कर हम अर्न्तराष्ट्रीय संघषों का हल निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि संघर्षों को हल करने और दुनिया भर में स्थायी शांति का निर्माण करने के क्षेत्र में सीएमआई बड़ी भूमिका निभा रहा है। राज्यपाल ने का कि भारत की धारणा हमेशा “वसुधैव कुटुम्बकम’ की रही जिसमें पूरी पृथ्वी को ही एक परिवार के रूप में माना जाता है। उन्होंने कहा कि अन्य राष्ट्रों को भी भारत की इस महान परंपरा से प्रेरणा लेनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *