छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, साईबर, महिला अपराधों व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक किया गया

Uttarakhand News

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम “उदयन” के क्रम में बडकोट पुलिस द्वारा आज प्रभारी निरीक्षक बडकोट, श्री गजेन्द्र बहुगुणा के नेतृत्व मे राजकीय इण्टर कॉलेज खरादी में जनजागरुकता शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, साईबर, महिला अपराधों व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक किया गया, छात्र-छात्राओं का कैरियर के प्रति मार्गदर्शन किया गया। सभी को नशे के दुष्प्रभाव की विस्तृत जानकारियां देकर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाईन नं0- 7455991223 की जानकारी दी गयी। छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति जागरुक करते हुये उत्तराखण्ड पुलिस, गौरा शक्ति फीचर एवं डायल 112 की जानकारी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *