मिशन कर्मयोगी’ के तहत क्षमता निर्माण योजना के विजन दस्तावेज का विमोचन और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के प्रशिक्षण मॉड्यूल का शुभारंभ

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस ने श्री आदिल जैनुलभाई (अध्यक्ष, क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी), श्रीमती पुष्पा सुब्रह्मण्यम (सचिव, एफपीआई), श्रीमती अनीता प्रवीण (विशेष सचिव, एफपीआई), डॉ. बालसुब्रमण्यम (सदस्य- एचआर, सीबीसी), श्री प्रवीण परदेशी (सदस्य-प्रशासन, सीबीसी), श्री मिन्हाज आलम (संयुक्त सचिव, एफपीआई), डॉ. चिंडी वासुदेवप्पा (निदेशक, निफ्टेम, सोनीपत), डॉ. सी. आनंदरामकृष्णन (निदेशक, निफ्टेम, तंजावुर), श्री हेमंग जानी (सचिव, सीबीसी) और डॉ. अत्यानंद (निदेशक, एफपीआई) की उपस्थिति में मिशन कर्मयोगी के तहत मंत्रालय की क्षमता निर्माण योजना का विजन दस्तावेज जारी किया।खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की क्षमता निर्माण योजना (सीबीपी) का विजन दस्तावेज […]

Continue Reading

देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान

केंद्र सरकार ने इस वर्ष के लिए पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया है। इनमें देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने का फैसला किया गया है। पद्म विभूषण भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। बता दें […]

Continue Reading

तीस जनवरी को साढे ग्यारह बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीस जनवरी को साढे ग्यारह बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 85वीं कडी होगी। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करने के बाद शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

Continue Reading

73वें गणतंत्र दिवस समारोह पर पीएम मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे और युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

राजपथ पर 73वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य नजारा देखकर आज हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा हुआ। पूरा देश आज 73वें गणतंत्र दिवस के जश्न में सराबोर है। पीएम मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे और युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के राजपथ पहुंचने के बाद पीएम ने हाथ […]

Continue Reading

डॉ. मनसुख मांडविया ने पुनर्निर्मित सीजीएचएस वेबसाइट और मोबाइल एप “माईसीजीएचएस” को लॉन्च किया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज डिजिटल माध्यम से पुनर्निर्मित सीजीएचएस (केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना) वेबसाइट (www.cghs.gov.in) और मोबाइल एप, “माइसीजीएचएस” को लॉन्च किया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार भी उपस्थित थीं।डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, “एक मोबाइल एप से जुड़ी सीजीएचएस वेबसाइट को शुरू […]

Continue Reading

केंद्रीय विद्युत मंत्री ने पटना के लिए चार एएलएस एम्बुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया

केंद्रीय विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर. के. सिंह ने आज एनटीपीसी के सीएसआर अनुदान के तहत इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस), पटना के लिए चार हाई-टेक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईजीआईएमएस प्रशासनिक कार्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह में आईजीआईएमएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल को चाबियां […]

Continue Reading

70 अधिक जगहों पर रंगोली की सजावट के साथ प्रगतिशील भारत@75 की यात्रा में महिलाओं के योगदान का जश्न मनाया गया

भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। पूरे देश में इस अवसर को चिह्नित करने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। समारोह के हिस्से के रूप में, संस्कृति मंत्रालय ने 24 जनवरी 2022 को ‘उमंग रंगोली उत्सव’ का आयोजन किया।आज के दिन को हर […]

Continue Reading

कृषि मंत्रालय ड्रोनों की खरीद के लिए कृषि संस्थानों को 10 लाख रुपये तक अनुदान उपलब्ध कराएगा

भारत में गुणवत्तापूर्ण खेती को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एक प्रमुख पहल करते हुए, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इस क्षेत्र के हितधारकों के लिए ड्रोन तकनीक को किफायती बनाने के दिशानिर्देश जारी किए। “कृषि मशीनीकरण पर उप मिशन” (एसएमएएम) के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया गया है, जिसमें कृषि ड्रोन की लागत का 100 प्रतिशत तक या 10 लाख रुपये, जो […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-पी.एम.आर.बी.पी.: 6 श्रेणियों में 29 बच्चों का चयन

पीएम मोदी 24 जनवरी, 2022 को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। ब्लॉकचैन प्रौद्योगिकी के उपयोग के जरिये वर्ष 2022 और 2021 के पीएमआरबीपी पुरस्कार विजेताओं को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण पत्र देने के लिए पहली बार […]

Continue Reading

भारतीय डाक गणतंत्र दिवस की अपनी झांकी संकल्‍प@75 – महिला सशक्‍तीकरण” प्रस्तुत करेगा

भारतीय डाक पिछले 167 वर्षों से देश की सेवा कर रहा है। विभाग, पूर्ण समर्पण भाव और अदम्य उत्साह से सेवाएं प्रदान करते हुए देश के कोने-कोने तक लोगों को डाक, वित्‍तीय एवं सरकारी सेवाएं मुहैया कराता है। देश अपनी स्वतन्त्रता की पचहत्तरवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस कड़ी में […]

Continue Reading