”नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन” (NeVA), भारत सरकार के एक मिशन के माध्यम से विधायिकाओं के पेपरलेस कामकाज के लिए तैयार की गई है। यह प्रोजेक्ट सरकार के ”डिजिटल इंडिया” कार्यक्रम का एक अहम हिस्सा है। इस एप्लीकेशन के जरिए संसद के दोनों सदनों सहित 40 विधानमंडलों के कामकाज का ब्यौरा ऑफलाइन की बजाय ऑनलाइन रखा जाएगा। इस दिशा में संसदीय कार्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन के साथ-साथ इसकी वेबसाइट भी विकसित की है। “राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन” (NeVA) का उद्देश्य संसद सदस्यों और विधानसभा के सदस्यों की सहायता करना है। आइए जानते हैं कैसे…
हाल ही में नागालैंड भारत की पहली ऐसी विधानसभा बन गई है जहां E-Vidhan सिस्टम को लागू किया गया है। क्या आप इसके बारे में जानते हैं ? अगर नहीं, तो आपके लिए यह जानना और भी दिलचस्प साबित हो सकता है। दरअसल, इस प्रक्रिया से जुड़ने के बाद भारत की सभी विधानसभाओं के कामकाज के तरीके में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। जी हां, ये प्रक्रिया अपनाकर नागालैंड विधानसभा ने पूरे देश में इतिहास रच दिया है।
सबसे पहले नागालैंड को मिला पेपरलेस विधानसभा होने का गौरव
नागालैंड पेपरलेस विधानसभा होने का गौरव प्राप्त करने वाला पहला राज्य बन चुका है। नागालैंड विधानसभा सचिवालय ने चल रहे बजट सत्र के बीच 60 सदस्यों की विधानसभा में प्रत्येक टेबल पर एक टैबलेट या ई-बुक संलग्न की गई है।
इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट किया गया है जिसमें लिखा गया है ”नेशनल ई-विधान परियोजना को सफलतापूर्वक लागू करने वाली नागालैंड भारत की पहली विधान सभा बन गई है।”
इसी के साथ अब नागालैंड विधानसभा के सदस्य सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं। यह पहल कागज रहित संचालन को प्रोत्साहित करती है। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी के मंत्रालय की देखरेख में नेवा (NeVA) का काम चल रहा है।
Today, Nagaland Assembly, a Northeastern State, has become the first Vidhan Sabha in the country to conduct it's proceedings using National eVidhan Application (NeVA) in paperless mode. pic.twitter.com/NCUzluTerm
— संसदीय कार्य मंत्रालय M/O Parliamentary Affairs (@mpa_india) March 19, 2022
क्या है नेवा (NeVA) ?
NeVA यानि नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन जो कि एनआईसी क्लाउड, मेघराज पर तैनात एक कार्य-प्रवाह प्रणाली है। यह सदन के अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने और सदन के लेजिस्लेटिव कार्य को पेपरलेस तरीके से संचालित करने में मदद करती है। नेवा पर अंग्रेजी और हिंदी को मिलाकर कुल 13 भाषाओं में जानकारी प्रदान करने का विकल्प दिया गया है। जिसके बारे में आप अधिक जानकारी https://neva.gov.in/Home/NeVA पर वीजिट कर प्राप्त कर सकते हैं।
वन नेशन वन एप्लीकेशन
NeVA एक डिवाइस न्यूट्रल और सदस्य-केंद्रित एप्लिकेशन है जिसे सदस्य संपर्क विवरण, प्रक्रिया के नियम, व्यवसाय की सूची, नोटिस, बुलेटिन, बिल, तारांकित व अतारांकित प्रश्न और उत्तर के बारे में पूरी जानकारी डालकर उन्हें विविध हाउस बिजनेस को स्मार्ट तरीके से संभालने के लिए तैयार किया गया है। उनके हैंडहेल्ड डिवाइस और टैबलेट में रखे गए कागजात, समिति की रिपोर्ट आदि और इसे कुशलता से संभालने के लिए देश की सभी विधायिकाओं व विभागों को जोड़ा गया है। यानि वन नेशन वन एप्लीकेशन के माध्यम से सब हैंडल होगा।
विशाल डाटा डिपॉजिटरी का होगा निर्माण
प्रश्न और अन्य नोटिस प्रस्तुत करने के लिए आवेदन सदन के प्रत्येक सदस्य के लिए एक सुरक्षित पृष्ठ होस्ट करता है। इस परियोजना का उद्देश्य देश की सभी विधानसभाओं को एक मंच पर लाना है, जिससे कई अनुप्रयोगों की जटिलता के बिना एक विशाल डाटा डिपॉजिटरी का निर्माण किया जा सके। एमनेवा नेवा का एक उपयोगकर्ता के अनुकूल मोबाइल एप है, जो एंड्रॉइड के साथ-साथ आईओएस पर भी उपलब्ध है। एमनेवा ने विधान मंडलों में व्यापार के संचालन की जानकारी को किसी भी समय, कहीं भी सभी के लिए सुलभ बना दिया है।
क्या है NeVA का उद्देश्य ?
NeVA डेटा संग्रह के लिए नोटिस व अनुरोध भेजने की प्रक्रिया को पूरी तरह से समाप्त कर देगा। इस परियोजना का प्रमुख उद्देश्य देश की सभी विधानसभाओं को एक मंच पर लाना है, जिससे कई अनुप्रयोगों की जटिलता के बिना एक विशाल डाटा डिपॉजिटरी का निर्माण किया जा सके। इससे विधानसभा का कामकाज पेपरलेस हो जाएगा यानि पेपरलेस असेंबली हो तैयार होगी।