उत्तराखण्ड सरकार द्वारा लागू की गई “नई खेल नीति” से खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधा मिलेगी – खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य

Uttarakhand News

गुजरात के केवड़िया में खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित “खेल एवं युवा मामलों के मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन” में प्रदेश की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने प्रतिभाग किया। इस सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर समेत विभिन्न राज्यों के खेल मंत्री शामिल हुए। खेल मंत्री श्रीमती आर्य ने सम्बोधन में बताया कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा लागू की गई “नई खेल नीति” से खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधा मिलेगी, ताकि खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें। उन्होंने केंद्र सरकार से हिमालयी राज्यों को एक विशेष पैकेज देने का आग्रह किया। श्रीमती आर्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार की खेलो इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में विकसित सभी खेल अवस्थापनाओं की जियो टैगिंग की जा रही है।
इस सम्मेलन में खेल मंत्री रेखा आर्य के साथ विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री अभिनव कुमार, संयुक्त निदेशक खेल एवं युवा कल्याण अजय अग्रवाल एवं उप निदेशक मनोज शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *