प्रदेशभर मे धनतेरस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

Uttarakhand News

धनतेरस का पर्व आज देश के विभिन्न भागों में मनाया जा रहा है। कार्तिक त्रयोदशी की तिथि गणना के अनुसार कई लोग कल धनतेरस मनायेंगे। धनतेरस को धन त्रयोदशी और धनवंतरी जयंती के रूप में भी जाना जाता है। लोग इस दिन को नयी खरीदारी के लिये शुभ मानते हैं। विशेष रूप से सोना-चांदी और नये बर्तनों की खरीद होती है। इस अवसर पर घरेलू उपकरणों और वाहनों की भी काफी बिक्री होती है। वहीं, प्रदेशभर मे धनतेरस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के सभी बाजारों में खरीददारों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही बर्तनों की खरीददारी की। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बाजारों में खासी रौनक दिखाई दे रही है। पल्टन बाजार समेत विभिन्न जगहों पर लोग खरीददारी करने पहुंच रहे है। बर्तनों, सोना, चांदी, मिठाई, पटाखे, सजावटी सामानों की दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं। इस बीच, धनतेरस और दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने भी सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *