राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री उनका स्वागत किया

Uttarakhand News

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण भी किया। राष्ट्रपति अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल, श्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *