हरेला पर्व पर पौधरोपण की शुरु हुई मुहिम लगातार प्रदेश में है जारी

Uttarakhand News

हरेला पर्व पर पौधरोपण की शुरु हुई मुहिम लगातार प्रदेश में जारी है। पौड़ी गढ़वाल में जल संरक्षण और जल धाराओं का पुनर्जीवन के लिए सतत और साझा प्रयास किए जाने के संकल्प के साथ हरेला पर्व पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने यमकेश्वर तहसील के अंतर्गत लक्ष्मणझूला स्थित गंगा वाटिका कुनाऊ क्षेत्र में वृक्षारोपण किया। वहीं, लोक-संस्कृति के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉ माधुरी बड़थ्वाल ने भी कुनाऊं क्षेत्र में लोकगायन के साथ वृक्षारोपण किया। जिला मुख्यालय में जिला न्यायालय के समीप पौधरोपण किया गया। यहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अकरम अली ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जन-प्रतिनिधियों और स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर काफल, बांज और बुरांश के फलदार और चारा प्रजाति के पौधे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *